आतंकियों के घर ध्वस्त, 63 जगहों पर छापेमारी, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पिछले 48 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करके आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Crackdown Over Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों में छह आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया, जबकि तलाशी अभियान लगातार जारी है। इस बीच पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों और उनके मददगारों पर शिकंजा कस दिया है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ जानते हैं।

pahlagam attack

पहलगाम हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन

कई आतंकियों के घर ध्वस्त

पिछले 48 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करके आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी अदनान शफी के घर को बम धमाके से उड़ा दिया गया। वहीं, कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फारूक अहमद के घर को भी ध्वस्त किया गया जो पाकिस्तान में रह रहा है। फारूक के घर के साथ-साथ अन्य आतंकवादियों से जुड़ी संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया।

End of Feed