भारत के साथ गद्दारी करने वाले आतंकी यासीन मलिक की पत्नी को पाकिस्तान ने बनाया मंत्री, जानिए कौन है मुशाल हुसैन मलिक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 07:44 AM IST

Yasin Malik Wife: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने गुरुवार को नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। कैबिनेट में जिस चेहरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक है।

Yasin Malik Wife: एक तरफ पाकिस्तान भारत से बातचीत करने की इच्छा जता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी नापाक हरकतें जारी है। सीमा पार से आतंकियों के आने पर पाकिस्तान आजतक लगाम नहीं लगा पाया है। अब उसने अपनी सरकार में भी भारत विरोधी ताकतों को शामिल करने लगा है। भारत से गद्दारी करने वाले आतंकी यासीन मलिक की पत्नी को पाकिस्तान में अहम पद दिया गया है।

yasin malik wife

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान में बनी मंत्री

End of Feed