पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन; आतंकी ठिकाने को किया भंडाफोड़; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने घाटी में बड़ा तलाशी अभियान चलाया जिसमें भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। जिसमें पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल मैगजीन के साथ, एके-47 गोला-बारूद के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड शामिल हैं।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने घाटी में बड़ा तलाशी अभियान चलाया जिसमें भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। भारतीय सेना और एसओजी (कैंप माछिल) ने खुफिया जानकारी के आधार पर सेदोरी नाला मुश्ताकाबाद माछिल के जंगलों में एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।

Machil Terror Camp

माछिल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन

ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी ठिकानों का भंड़ाफोड़ किया गया। साइट से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया जिसमें पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल मैगजीन के साथ, एके-47 गोला-बारूद के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड शामिल हैं।

End of Feed