राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, सेना ने दिया करार जवाब

Terrorist Attack: राजौरी में सेना की गाड़ी पर हुआ आतंकी हमला। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना ने खतरे को बेअसर करने और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने घात लगाकर ये हमला किया। ताजा जानकारी के अनुसार, राजौरी सेक्टर में आज दोपहर 12:45 बजे ये आतंकवादी हमला हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की है। ये हमला राजौरी के सुंदरबनी इलाके में हुआ था जहां आतंकियों ने वाहन पर घात लगाकर हमला किया और गोलीबारी की।

Jammu and Kashmir

सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला

अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात

हमले के बाद इलाके को सुरक्षित करने और जवाबी कार्रवाई शुरू करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी मौके पर तैनात किया गया है। यह हमला भारतीय सेना द्वारा 7 फरवरी को सात पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें 3 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी भी शामिल थे। यह घटना 4 फरवरी की रात को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी के पास हुई थी जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा (LOC) का उल्लंघन करने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना ने खतरे को बेअसर करने और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

End of Feed