बिहार में हिंसा के पीछे आखिर कौन, सासाराम में ब्लास्ट और नालंदा में फायरिंग के बाद कर्फ्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 07:26 AM IST

Sasaram Update news: रामनवमी के ठीक एक दिन बाद बिहार के दो जिलों में हिंसा हुई जिसमें सासाराम जिला भी शामिल है। बम ब्लास्ट की एक घटना के बाद तनाव और बढ़ गया है जिसके मद्देनदर पुलिस प्रशासन ने चार अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सासाराम में चार अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
  • बम ब्लास्ट में पांच लोग घायल
  • मामले की गहराई तक जांच-जिला प्रशासन

Sasaram Update news: बिहार के सासाराम और नालंदा जिले में रामनवमी शोभायात्रा के साथ शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है | शनिवार को सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया है | वहीं नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट में जबरदस्त मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई | सासाराम में बम ब्लास्ट पर पुलिस का कहना है कि मौके पर एक झोपड़ी और स्कूटी बरामद की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वो भ्रामक खबरों से बचें और पुलिस को शांति स्थापित करने में मदद करें। इसके अलावा नालंदा(बिहारशरीफ) के भी कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लग रहा है कि किसी ने घचपच किया है, यानी माहौल को खराब करने की साजिश रची है।

बम धमाके के पीछे आखिर कौन

बिहार पुलिस के मुताबिक, रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप्रदायिक तनाव शनिवार को फिर से बढ़ गया, जब अलग-अलग इलाकों में दो समूहों में झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।बिहारशरीफ के पहाड़पुर क्षेत्र और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में झड़पें हुईं। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि पहाड़पुर इलाके में झड़प के दौरान दो लोगों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed