जब हमने नाम पुकारे, तो नहीं मिला कोई जवाब...तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे 8 लोगों के बचने की उम्मीदें बेहद कम

इस सुरंग में पिछले 48 घंटों से फंसे लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के मनोज कुमार और श्री निवास, जम्मू कश्मीर के सनी सिंह, पंजाब के गुरप्रीत सिंह और झारखंड के संदीप साहू, जेगता जेस, संतोष साहू और अनुज साहू के रूप में हुई है।

Telangana tunnel collapse: तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे 8 कर्मचारियों के बचने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। इसे लेकर तेलंगाना के मंत्री ने भी लेटेस्ट अपडेट देते हुए इनके जिंदा बचने की बेहद कम संभावना बताई है। तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद उसमें फंस गए आठ लोगों के बचने की संभावना अब बहुत कम है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Telangana Tunnel Collapse

तेलंगाना सुरंग हादसा

रैट माइनर्स भी बचाव अभियान में जुटे

उन्होंने यह भी बताया कि 2023 में उत्तराखंड में सिल्कयारा बेंड-बरकोट सुरंग में फंसे निर्माण श्रमिकों को बचाने वाले रैट माइनर्स (हाथ से पर्वतीय क्षेत्रों की खुदाई करने में महारत रखने वाले व्यक्ति) की एक टीम लोगों को निकालने के लिए बचाव दल में शामिल हो गई है। मंत्री ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने में कम से कम तीन से चार दिन लगेंगे, क्योंकि दुर्घटना स्थल कीचड़ और मलबे से भरा हुआ है जिससे बचाव दल के लिए यह एक मुश्किल काम बन गया है।

End of Feed