तेलंगाना: बकरीद की शुभकामनाओं में दिखाई गाय की तस्वीर, विवादों में घिरे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में अनजाने में हुई गलती बताते हुए इसके लिए माफी मांगी। हालांकि पोस्ट को सभी संबंधित सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया है।

Telangana News: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक सोमवार को उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई देते हुए गाय की ग्राफिक वाली तस्वीर शामिल की, जिसपर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में अनजाने में हुई गलती बताते हुए इसके लिए माफी मांगी। हालांकि पोस्ट को सभी संबंधित सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया है।

congress MLA Anil Reddy

कांग्रेस विधायक अनिल कुमार रेड्डी

सोशल मीडिया मंच से हटाया

उन्होंने कहा कि पोस्टर में बकरी की छवि थी और इसे अब सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया है। भाजपा विधायक राजा सिंह ने रेड्डी द्वारा बकरीद की शुभकामनाओं में गाय की तस्वीर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जहां भी बनती है, वहां हिंदुओं का अपमान किया जाता है।

End of Feed