बांग्लादेश में लागू हो सकता है शरिया कानून, लेखिका तसलीमा नसरीन का दावा, खत्म हो जाएंगे महिलाओं के अधिकार

Taslima Nasrin : बांग्लादेश की मशहूर लेखिका एवं एक्टिविस्ट तसलीमा नसरीन ने दावा किया है कि कट्टरपंथी तत्व उनके देश में शरिया ला लागू कर सकते हैं। शरिया लॉ लागू होने के बाद महिलाओं के अधिकार खत्म हो जाएंगे। बता दें कि बांग्लादेश में तसलीमा के खिलाफ फतवा जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नसरीन ने बांग्लादेश में शरिया कानून लागू होने की आशंका जताई है
  • लेखिका का कहना है कि इसका सबसे बुरा असर महिलाओं पर पड़ेगा
  • फतवा जारी होने के बाद भारत में रहती हैं बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा

Taslima Nasrin : बांग्लादेश की मशहूर लेखिका एवं एक्टिविस्ट तसलीमा नसरीन ने दावा किया है कि कट्टरपंथी तत्व उनके देश में शरिया कानून लागू कर सकते हैं। शरिया लॉ लागू होने के बाद महिलाओं के अधिकार खत्म हो जाएंगे। बता दें कि बांग्लादेश में तसलीमा के खिलाफ फतवा जारी है। कट्टरपंथियों से बचने के लिए वह भारत आ गईं। उन्होंने बीते कई वर्षों से भारत में शरण ली हुई है। लेखिका ने यह आशंका 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में जाहिर की है।

taslima nasrin

तसलीमा नसरीन बीते कई साल से भारत में हैं।

कट्टरपंथी तत्वों का प्रभाव बढ़ा- तसलीमा

तसलीमा को लगता है कि तख्तापलट होने के बाद बांग्लादेश की व्यवस्ता में चरमपंथी और कट्टरपंथी तत्वों का प्रभाव बढ़ रहा है। लेखिका को आशंका है कि आने वाले कुछ दिनों में बांग्लादेश में शरिया कानून लागू हो सकता है और इसका सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ेगा, उनके अधिकार खत्म हो सकते हैं।

End of Feed