Tamil Nadu: अवैध शराब पीने से कल्लाकुरिची में 34 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Tamil Nadu: कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया। अधिकारियों ने चिंता जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Tamil Nadu

अवैध शराब पीने से कल्लाकुरिची में गई 34 लोगों की जान

सीएम स्टालिन ने जताया शोक

स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा।

End of Feed