सीरिया में असद के समर्थकों के खिलाफ तगड़ा एक्शन, हिंसा में 600 से ज्यादा लोगों की मौत

Syria Violence: सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच पिछले 2 दिन में हुई झड़प में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने कहा कि वे असद के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Syria Violence: सीरिया में सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच पिछले 2 दिन में हुई झड़प में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध निगरानीकर्ता एक समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीरिया में 14 साल पहले हुए संघर्ष के बाद से यह हिंसा की सबसे घातक घटनाओं में से एक है। सीरिया में तीन महीने पहले असद को अपदस्थ करके सत्ता पर विद्रोहियों के कब्जा करने के तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को शुरू हुई यह झड़प दमिश्क की नयी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है।

Syria Violence

सीरिया में जारी हिंसा में अबतक 600 से ज्यादा लोगों की गई जान

सरकार कर रही हमलों के खिलाफ कार्रवाई

सरकार ने कहा कि वे असद के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर हुई इस हिंसा के लिए अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा की गई कार्रवाइयों को जिम्मेदार ठहराया। सीरिया में हालिया झड़पें तब शुरू हुईं, जब सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को तटीय शहर जबलेह के पास एक वांछित व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान असद के वफादारों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। सीरिया की नयी सरकार के प्रति वफादार सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारियों ने शुक्रवार को असद के अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के लोगों की हत्याएं शुरू की थीं, जिसके बाद से दोनों के बीच झड़पें जारी हैं। लेकिन यह हयात तहरीर अल-शाम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इसी धड़े के नेतृत्व में विद्रोही समूहों ने असद के शासन का तख्तापलट कर दिया था।

End of Feed