मौत के बाद खुली डंबरू की हकीकत तो सब हुए हैरान, घर के हर कोने में मिले नोटों के बंडल, जी रहा था गरीबों से भी बदतर जिंदगी

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के मुख्य अस्पताल में काम करने वाले स्वीपर डंबरू गड़ा की अचानक मौत के बाद हुए खुलासे ने न सिर्फ अस्पताल के स्टाफ को बल्कि पूरे इलाके को चौंका दिया है।

Dambru Gada Story: इंसान पैसा कमाने के लिए न जाने क्या-क्या करता है और इसे अपने व परिवार के लिए हर सुख-सुविधा की चीजों का इंतजाम करता है। लेकिन किसी ऐसे शख्स के बारे में क्या कहेंगे जो रहता तो बिल्कुल गरीबों की तरह था, लेकिन असल में लखपति था। ऐसे ही एक शख्स की कहानी ओडिशा के मलकानगिरी में सामने आई है जिसने पूरा जीवन गरीबी और अभावों में बिता दिया, लेकिन असल में वह अकूत दौलत का मालिक था। दरअसल, डंबरू गड़ा नाम का ये शख्स एक अस्पताल में स्वीपर का काम करता था और इसने कंजूसी की हद कर दी थी। उसने जितना पैसा कमाया, सब यहीं छोड़कर चला गया और उसका कोई वारिस भी नहीं है जो इन पैसों को भोग सके।

Dambru house and Money

डंबरू के घर में नोटों का अंबार

स्वीपर डंबरू गड़ा की मौत के बाद खुलासा

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के मुख्य अस्पताल में काम करने वाले स्वीपर डंबरू गड़ा की अचानक मौत के बाद हुए खुलासे ने न सिर्फ अस्पताल के स्टाफ को बल्कि पूरे इलाके को चौंका दिया है। 33 साल तक एक छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहने वाला डंबरू हमेशा सामान्य जिंदगी जीता था। न अच्छे कपड़े, न अच्छा खाना, और न ही कोई आराम की चीजें। लेकिन उसकी मौत के बाद जब घर की तलाशी हुई, तो कुछ ऐसी बात सामने आई जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

End of Feed