Swara Bhaskar Marriage: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फहद अहमद (Fahad Ahmad) और स्वरा की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों ने जो शादी की है उससे जाहिर होता है कि स्वरा ने इस्लाम कबूल नहीं किया और बगैर इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस्लाम कुबूल करने वाले या इस्लाम में पहले से जो दाखिल हैं वही आपस में निकाह कर सकते हैं गैर मुस्लिम से निकाह करना जायज नही है।
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
