Sushma Swaraj Daughter: सुषमा स्वराज की बेटी का BJP में बढ़ा कद, दिल्ली भाजपा की सचिव बनी बांसुरी स्वराज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 1, 2023, 10:09 PM IST

Sushma Swaraj Daughter: भाजपा अब सचदेवा की अध्यक्षता में इसी टीम के साथ अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को संभालेगी। मंगलवार को जारी दिल्ली भाजपा पदाधिकारियों की लिस्ट में पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र यादव, विष्णु मित्तल, लता गुप्ता, योगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा और विनय रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी (Sushma Swaraj Daughter) बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को दिल्ली भाजपा का सचिव बनाया है। बांसुरी अभी तक दिल्ली प्रदेश भाजपा में लीगल सेल के सह-संयोजक के रूप में कार्य कर रही थी। पार्टी ने इसके साथ ही लंबे समय से प्रदेश भाजपा में प्रवक्ता एवं मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को भी प्रदेश भाजपा में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी आलाकमान की मंजूरी लेने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चो के अध्यक्षों, प्रवक्ताओं एवं सभी जिला के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

Sushma Swaraj Daughter Bansuri Swaraj

भाजपा ने बांसुरी स्वराज को बनाया दिल्ली भाजपा का सचिव

End of Feed