शीना बोरा हत्याकांड: आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई

Sheena Bora Murder Case:शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

Sheena Bora Murder Case: चर्चित शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने निचली अदालत को 9 महीने में ट्रायल पूरा करने के लिए कहा था और साफ कर दिया था कि इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

Indrani Mukerjea

इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)

इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी, उनके पूर्व पति पीटर मुखर्जी समेत कई आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे हैं। 2015 में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। यह मामला देशभर में काफी चर्चा में रहा था और इसमें पारिवारिक रिश्तों, साजिश और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

End of Feed