Asaram Bapu News: आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट का जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 03:14 PM IST

Supreme Court refuses Asaram Bapu Plea News: आसाराम ने खराब सेहत का हवाला देकर जमानत की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

SC on Asaram Bapu: यौनशोषण मामले में 11 साल से जेल में बंद आशाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है। आसाराम ने खराब सेहत का हवाला देकर जमानत की मांग की थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सज़ा को चुनौती देने वाली आसाराम की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट को तेजी से सुनवाई करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि आसाराम आयुर्वेदिक इलाज की मांग के लिए हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

Asharam Bapu

आशाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका

बता दें, आशाराम बापू के वकील ने कोर्ट ने अनुरोध किया था कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत के दौरान आयुर्वेदिक इलाज के लेने की अनुमति दी जाए। हालांकि, कोर्ट ने इसे भी खारिज करते हुए कहा कि इस याचिका के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर करें।

End of Feed