Sunny Deol Big Announcement: बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगामी चुनाव नहीं लड़ने की वजह भी बताई है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि उसकी बातचीत में एक्टर सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।
सनी देओल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024।
सनी देओल ने राजनीति से बनाई दूरी
एक्टर सनी देओल ने एक प्राइवेट मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि 'अभिनेता बने रहना ही मेरा चुनाव है। मुझे लगता है कि मैं बतौर एक्टर देश सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा था। आप कोई भी एक काम ही कर सकते हैं। एक साथ कई सारे काम करना असंभव है। मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था, वो सारे काम मैं बतौर अभिनेता रहते हुए भी कर सकता हूं।' अभिनेता सनी देओल ने अब राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।
एक्टर ने चुनाव नहीं लड़ने की वजह बताई
उन्होंने कहा है कि 'एक्टिंग की दुनिया में मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं, अपने दिल की सुन सकता हूं। मगर सियासत में मैं अगर कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न कर पाऊं, तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होता है। बतौर सांसद लोकसभा में सनी देओल की उपस्थिति सिर्फ 19 फीसदी है। उन्होंने इसे लेकर बताया कि मैं जब संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी पार्टियों के नेता मौदूद होते हैं। मगर वो कैसा व्यवहार करते हैं, हम दूसरों से कहते हैं कि ऐसा व्यहार मत करो। जब मैं ये सब देखता हूं तो मुझे लगता है कि मुझे यहां से कहीं और चले जाना चाहिए। अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।
सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नोटिस पर साधी चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की संपत्ति नीलामी नोटिस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि ये व्यक्तिगत मामले हैं। सरकारी स्वामित्व वाला बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल की संपत्ति की नीलामी करने के लिए तैयार था।
