Sudarshan Setu Dwarka: भारत का सबसे लंबा सिग्नेचर ब्रिज होगा सुदर्शन सेतु, एक से एक खासियतों से है लैस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2024, 12:08 AM IST

Sudarshan Setu Dwarka: 2.5 किमी लंबा सुदर्शन सेतू द्वारका के ओखा और बेट को जोड़ता है। इससे द्वारकाधीश मंदिर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। ₹978 करोड़ की लागत से निर्मित इस ब्रिज को मोदी सरकार ने 2017 में बनाना शुरू किया था।

Sudarshan Setu Dwarka: भारत का सबसे लंबा सिग्नेचर ब्रिज गुजरात में खुलने को तैयार है। ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन 25 फरवरी को पीएम मोदी के हाथों होना है। ओखा-बेट सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के पीछे, पीएम मोदी के विजन का ही हाथ बताया जा रहा है। यह पुल द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए राहत पहुंचाने वाला होगा। इसके जरिए पानी के रास्ते जो सफर पांच घंटे में होता है, वह अब तीन घंटे में ही पूरा हो जाएगा। इस सिग्नेचर ब्रिज की कई खासियतें हैं, जो इसे एक अनूठी पहचान देती है।

Dwarka Signature Bridge gujarat

सुदर्शन सेतु के नाम से जाना जएगा ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज (फोटो-AIR)

द्वारकाधीश मंदिर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा

2.5 किमी लंबा सुदर्शन सेतू द्वारका के ओखा और बेट को जोड़ता है। इससे द्वारकाधीश मंदिर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। ₹978 करोड़ की लागत से निर्मित इस ब्रिज को मोदी सरकार ने 2017 में बनाना शुरू किया था। पीएम मोदी ने ही सुदर्शन सेतू की आधारशिला रखी थी, जिसका उद्घाटन भी अब पीएम मोदी ही करने वाले हैं।

End of Feed