बीड सरपंच हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्त में, सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले अरेस्ट

इस मामले में मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड ने मंगलवार को पुणे में सीआईडी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। कराड को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र में बीड सरपंच हत्याकांड में दो और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आए हैं। इस मामले में पुलिस ने सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले को गिरफ्तार किया है। पवनचक्की कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश का विरोध करने पर बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की नौ दिसंबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड ने मंगलवार को पुणे में सीआईडी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। कराड को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Arrest

बीड सरंपच हत्याकांड में दो गिरफ्तार

धनंजय मुंडे बोले, दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

वहीं, मुंडे ने कहा कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या करने वालों पर त्वरित अदालत में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। मैं ही वह व्यक्ति था, जिसने नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान त्वरित कार्रवाई अदालत में मुकदमा चलाने की मांग की थी। देशमुख की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा, मंत्री के तौर पर मेरी तरफ से कोई प्रभाव नहीं है, यही वजह है कि जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

End of Feed