Stone Pelting In Nuh:नूंह में कुआं पूजन के दौरान महिलाओं पर पथराव, कुछ जख्‍मी, भारी पुलिस बल तैनात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 17, 2023, 12:44 AM IST

stone pelting in nuh haryana: हर‍ियाणा के मेवात ज‍िले के नूंह शहर में एक बार फ‍िर बवाल होने की खबर सामने आई है, कुआं पूजन करने गई मह‍िलाओं पर पथराव किया गया है।

हरियाणा के नूंह (Nuh Haryana) में एक बार फिर बवाल हो गया है बताया जा रहा है कि कुंआ पूजन के लिए जा रही महिलाओं के उपर पथराव किया गया है, इसमें करीब 9-10 महिलाएं घायल हो गई, नूंह की सब्जी मंडी के समीप महिलाएं कुआं पूजन के लिए गई थीं, इसी दौरान ये घटना सामने आई है।

पूजा करने गई महिलाओं पर पथराव से वहां हड़कंप मच गया, जख्‍मी मह‍िलाओं को नूंह सीएचसी में भर्ती किया गया है घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

End of Feed