south korean girl love story: प्यार उम्र, जात बिरादरी के बंधन को नहीं मानता है और ऐसी कई मिसालें भी सामने आई हैं, जहां देश के बंधन को तोड़कर प्रेमी प्रेमिका एक हुए हैं, ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है यूपी के शाहजहांपुर से जहां एक कोरियन लड़की जिसका नाम किम वोह नी ( kim boh ni) है उसने हिंदुस्तानी लड़के से शादी रचा ली।
किम वोह नी और भारतीय मुंडा सुखजीत दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले सुखजीत (Sukhjeet Singh) करीब चार साल पहले दक्षिण कोरिया काम करने गए थे, वहां पर रहने के दौरान एक कॉफी शॉप पर नौकरी के दौरान उसे एक लड़की kim boh ni से प्यार हो गया, फिर कुछ ही महीने में उसने दक्षिण कोरिया की भाषा सीख ली और उनका प्यार परवान चढ़ता गया।
ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं
इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, सुखजीत हाल ही में अपने घर शाहजहांपुर लौट आए, उधर, दो महीने पहले किम भी अपने दिल्ली के दोस्त के साथ टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली पहुंची, इसके बाद वहां से शाहजहांपुर आ गई फिर वहां पर ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं, इस शादी की बेहद चर्चा हो रही है।
पत्नी किम वोह नी को सिर्फ कोरियन भाषा आती है
सुखजीत के पिता बलदेव सिंह किसान हैं वहीं मां हरजिंदर कौर गृहणी है, सुखजीत के मुताबिक उनकी पत्नी किम को भारत की ओर से 5 साल का वीजा मिला है। सुखजीत बताते है कि उनकी पत्नी किम वोह नी को सिर्फ कोरियन भाषा आती है और वो हिंदी, पंजाबी के कुछ शब्द ही बोल पाती है, इस कारण वो उसकी मदद करते हैं।
