CJP नेता पहुंचे संसद मार्ग थाने, दिल्ली पुलिस से मांगी धरना-प्रदर्शन की तारीख, रांका-दास ने दिया 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पिछले 48 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी छावनी में बदली नजर आई। मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का है।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करवाने के लिए संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीजेपी नेताओं ने कहा कि वे पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देंगे, अन्यथा वे विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेंगे। दोनों नेताओं के पहुंचने पर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और पुलिस स्टेशन के बाहर की सड़क बंद कर दी गई।

Ranka and das

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास

तारीख नहीं मिली तो 24 घंटे के भीतर एक और आह्वान करेंगे

End of Feed