सोनिया गांधी कल करेंगी राज्यसभा के लिए नामांकन, आज रात तक तय हो जाएगी सीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 07:04 PM IST

Sonia Gandhi Rajya Sabha: सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी राज्यसभा से अपना पर्चा भर सकती हैं। उनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे।

Sonia Gandhi Rajya Sabha: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी कल (बुधवार को) अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि सोनिया गांधी किस सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, गांधी की राज्यसभा सीट को लेकर अंतिम फैसला आज रात तक कर लिया जाएगा।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी कल करेंगी राज्यसभा के लिए नामांकन

इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहींं लड़ेंगी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद हैं। यह कांग्रेस की पारंपरिक सीट है। अटकलें हैं कि इस सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed