सोनिया गांधी राजस्थान से होंगी राज्यसभा उम्मीदवार, प्रियंका रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव- सूत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 07:07 PM IST

Rajya Sabha Elections: ​​ सोनिया गांधी अभी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं, उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनकी जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अटकलें हैं कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं, उनकी जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें, सोनिया गांधी अभी रायबरेली से सांसद हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

Sonia Gandhi- Priyanka Gandhi

सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए जो सूची तैयार की जा रही है, उसमें अभिषेक सिंघवी और मुकुल वासनिक का नाम भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। वर्तमान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में इस सीट से उनकी जगह सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की मांग रखी गई है।

End of Feed