Sonam Wangchuk: ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, फिर भूत बनकर...': वांगचुक ने अनशन के 20वें दिन क्यों कहा ऐसा?

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का शुक्रवार को 20वां दिन पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि वह "किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे" और लोगों से संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि लंबे उपवास से अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। इस बीच, आइसा के तीन सदस्य भी भूख हड़ताल पर हैं और उनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह "किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे"। उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से चल रहा उनका उपवास अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।

sonam wangchuk

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। PTI


परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन 28वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस दौरान वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को संसद तक पार्टी के प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों।

End of Feed