GBS: क्या है 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' ? जिसने महाराष्ट्र में मचाया हाहाकार; एक की मौत! 110 से ज्यादा संक्रमित

Guillain-Barre Syndrome: एक के बाद एक गंभीर बीमारियां दस्तक दे रही हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में फैली रहस्यमयी बीमारी के बाद अब जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) नामक बीमारी से महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है। सोलापुर जिले में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत होने का संदेह जताया जा रहा है।

Guillain-Barre Syndrome: एक के बाद एक गंभीर बीमारियां दस्तक दे रही हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में फैली रहस्यमयी बीमारी के बाद अब जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) नामक बीमारी से महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है। सोलापुर जिले में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत होने का संदेह जताया जा रहा है। जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं तो चलिए इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maharashtra GBS Cases

महाराष्ट्र जीबीएस केस

क्या है 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम'

जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण भी होते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आमतौर पर जीवाणु और वायरल संक्रमण जीबीएस का कारण बनते हैं, क्योंकि वे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं।

End of Feed