तो राजस्थान हार रही कांग्रेस? राहुल गांधी बोले- है कड़ी टक्कर, एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तो तेलंगाना में उम्मीद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 24, 2023, 04:49 PM IST

दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में जीत रही है। जबकि तेलंगाना में जीत की उम्मीद है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान को लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिससे अशोक गहलोत ही उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजस्थान में उन्हें बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो राजस्थान जीतने में सक्षम होंगे। राहुल गांधी ने बाकी राज्यों को लेकर भी अलग-अलग दावे किए हैं।

rahul gandhi

राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी

End of Feed