बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान से पहले IndiGo फ्लाइट में दिखा धुआं; इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए यात्री

IndiGo Flight Update: इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को धुआं दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

IndiGo Flight Update: बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को धुआं दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब इंडिया की फ्लाइट 6E 6017 टेकऑफ के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी तभी अचानक विमान के केबिन में धुआं दिखाई दिया।

Indigo

इंडिगो के विमान से निकला धुआं (फाइल फोटो)

केबिन में दिखा धुआं

विमान के केबिन में धुआं देखे जाने के बाद यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

End of Feed