Kuno National Park Video: गिनने में हुई गड़बड़, कूनो पार्क में चीता गामिनी के 5 नहीं 6 शावक पैदा हुए, बन गया रिकॉर्ड

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 01:39 PM IST

Kuno National Park: 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन एक शावक नजर नहीं आया था बताते हैं कि वो घास में छिपा था वहीं अब छठवां शावक नजर आया है, कूनो पार्क में चीतों की संख्या 27 हो गई है।

Kuno National Park: गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच नहीं बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को यादव ने जानकारी साझा की थी कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है।

cub in KUNO

10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था

सोमवार सुबह अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, 'गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।'

End of Feed