MVA सरकार में फड़णवीस, एकनाथ को फंसाने की कथित साजिश की होगी जांच, 30 दिनों में रिपोर्ट देगी SIT

राज्य गृह विभाग द्वारा जारी एक सरकारी संकल्प या आदेश में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी करेंगे।

SIT probe in Fadnavis-Shinde Case: महाराष्ट्र सरकार ने महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के कार्यकाल के दौरान सीएम देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य महायुति नेताओं को फंसाने की कथित साजिश की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, मुंबई सत्यनारायण चौधरी एसआईटी टीम का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी को 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है।

Mahayuti Leaders

महायुति नेता

सत्यनारायण चौधरी करेंगे जांच

राज्य गृह विभाग द्वारा जारी एक सरकारी संकल्प या आदेश में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी करेंगे। पिछले नवंबर में चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री बने फड़णवीस नवंबर 2019 से जून 2022 तक चले एमवीए शासन के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

End of Feed