शशि थरूर की मौजूदगी कर देगी कई लोगों की रातों की नींद हराम, PM मोदी ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

Shashi Tharoor: पीएम मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की मौजूदगी में विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उद्घाटन के मौके पर दोनों नेताओं की मौजूदगी से कई लोगों की रातों की नींद उड़ जाएगी।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की मौजूदगी में विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के मौके पर उनकी (दोनों नेताओं की) मौजूदगी से कई लोगों की रातों की नींद उड़ जाएगी।

PM Modi

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

विजयन है इंडिया गठबंधन के स्तंभ- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने विजयन को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का स्तंभ भी बताया। प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद विजयन और थरूर से कहा कि उद्घाटन समारोह में उनकी मौजूदगी कई लोगों की रातों की नींद हराम कर देगी। हालांकि, उनके भाषण का अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद नहीं किया, जिस पर प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि संदेश उन तक पहुंच गया है, जिन तक यह संदेश पहुंचाना था। देश में विकास का ब्योरा देते हुए मोदी ने कहा कि जहाजों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है और पिछले 10 वर्षों में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है।

End of Feed