राजकीय सम्मान के साथ पटना में आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

Sharda Sinha's last rites: अपने लोक गीतों से भारतीय संगीत जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मशहूर लोक गायिका ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ये घोषणा की है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Bihar: देश और दुनिया में मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा। शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली में हुआ। बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पटना के लिए रवाना हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Sharda Sinha

शारदा सिन्हा, फाइल फोटो।

बेटे ने बताया, कहां होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा कहते हैं, "हम कल सुबह तक उनका अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे हैं। चूंकि मेरे पिता का अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार भी वहीं करना बेहतर होगा।"

End of Feed