शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स पर बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

Shahrukh Khan Death Threat Case: शाहरुख खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Shahrukh Khan Death Threat Case: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस अधिकारी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं। पिछले हफ्ते, मुंबई पुलिस को बांद्रा स्टेशन पर शाहरुख को धमकी भरा एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की भी मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच के लिए एक टीम रायपुर भेजी। संदिग्ध के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Shahrukh Khan Death Threat Case

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था मामला

शाहरुख को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा कथित तौर पर उनके साथी दोस्त और बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दी गई धमकियों की श्रृंखला के बाद आई है।

End of Feed