हिमाचल प्रदेश में भयंकर शीतलहर, नदियों का पानी जमा; जम्मू कश्मीर में तापमान जीरो से नीचे

देश के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। हिमाचल में इस समय शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में भी तापमान में गिरावट हुई है।

हिमाचल प्रदेश में इस समय भयंकर ठंड है। कई जगहों पर नदियों का पानी जम गया है। हिमाचल के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर के कारण स्थानीय मौसम विभाग को रविवार को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा जबकि कश्मीर में तापमान अब भी शून्य से नीचे है, लेकिन रात के तापमान में वृद्धि होने से कुछ राहत मिली है।

End of Feed