Seema Haider: क्या सीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता? जानें क्या-क्या है विकल्प

Seema Haider on Indian Citizenship: मोहब्बत के लिए पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा हैदर पर जासूसी के आरोप लगे हैं। इस बीच सीमा ने भारतीय नागरिकता की मांग की है। सीमा की तरफ से ये दलील पेश की गई है कि जब भारत में रहने के बाद अदनान सामी को भारतीय नागरिकता मिल गई थी, तो उसे भी नागरिकता मिलनी चाहिए। आपको इस रिपोर्ट में समझाते हैं कि भारत की नागरिकता कैसे मिलती है।

Seema Haider News: पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप में सीमा हैदर से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। अब सीमा ने भारतीय नागरिकता की मांग की है। उनके वकील एपी सिंह ने याचिका दायर किया है और यह दावा किया है कि अगर सिंगर अदनान सामी को पाकिस्तानी मूल का होने के बाद भारत में नागरिकता मिल सकती है, तो सीमा को क्यों नहीं? पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा नोएडा के निवासी सचिन मीणा से मोहब्बत के दावे करती हैं। उनका कहना है कि वो भारत की नागरिकता हासिल करके सचिन के साथ जीना चाहती हैं। आपको हम ये समझाते हैं कि सीमा हैदर के पास भारतीय नागरिकता हासिल करने के क्या-क्या विकल्प हैं।

Seema Haider

सीमा हैदर ने भारतीय नागरिकता की मांग की।

कैसे और किसे मिल सकती है भारत की नागरिकता?

भारतीय नागरिकता हासिल करने के कई सारे विकल्प होते हैं। अब यहां ये समझने की जरूरत है कि सीमा हैदर को किस तरीके से नागरिकता मिल सकती है। सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लगे हैं। सूत्रों का दावा है कि यूपी एटीएस ने सीमा के सामने पूछताछ के दौरान जो सवाल रखे, उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। कई सवालों को उसने गोल-मोल घुमाया और कई बार वो रोने लगी। अगर सीमा को भारतीय नागरिकता हासिल करनी है, तो उसके पास क्या-क्या विकल्प हैं।

End of Feed