Punjab Farmer Protest: चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मांगें पूरी न होने पर आज से 3 दिन के प्रदर्शन पर किसान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 12:12 PM IST

Punjab Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान चंडीगढ़ कूच करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए फैदान बैरियर की तरफ से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों को धरने तक स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Punjab Farmer Protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर पंजाब में किसान सड़कों पर आ गए हैं। किसान रविवार से अगले तीन दिनों तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। हजारों किसानों के चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शहर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए यातायात मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

Farmer protest

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन। -फाइल पिक्चर

हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़कें बंद

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान चंडीगढ़ कूच करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए फैदान बैरियर की तरफ से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों को धरने तक स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सड़कों पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

End of Feed