जम्मू कश्मीर के कठुआ में ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन जारी, जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अलर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 09:54 AM IST

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात ब्लास्ट हुआ। इसके बाद आतंकियों की तलाश में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षाबल अलर्ट हैं।

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में बीती रात हुए ब्लास्ट हुआ। उसके बाद पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा। ब्लास्ट के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षाबल अलर्ट हैं और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। ये ब्लास्ट हीरानगर में सन्याल पुलिस चौकी के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि इससे घरों के शीशे टूट गए। ब्लास्ट में एक पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर है। हीरानगर थाना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पुलिस चौकी सान्याल में तलाशी अभियान जारी है।

Blast in Kathua

जम्मू कश्मीर के कठुआ में ब्लास्ट

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में बुधवार रात यह ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि बुधवार देर शाम कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बीपीपी सान्याल के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई।

End of Feed