SC On CAQM : वायु प्रदूषण पर रोक लगाने वाले अपने ही दिशानिर्देशों को लागू न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) पर गहरी निराशा जताई है। कोर्ट ने कहा कि हलफनामा देखने से हमें पता चलता है कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सीएक्यूएम ने अपने ही दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। उसकी तरफ से कोई पहल नहीं की गई और पिछली बैठक 29 अगस्त को हुई थी। सीएक्यूएम के दिशानिर्देशों को लागू कराने के लिए शीर्ष अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है। साथ ही उनसे एक सप्ताह में हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर वह अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को करेगा।
प्रदूषण पर अपने ही दिशानिर्देशों को लागू न करने पर CAQM पर बिगड़ा सुप्रीम कोर्ट, पंजाब-हरियाणा सरकार को नोटिस
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Oct 3, 2024, 01:51 PM IST
SC On CAQM : सीएक्यूएम के दिशानिर्देशों को लागू कराने के लिए शीर्ष अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है। साथ ही उनसे एक सप्ताह में हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर वह अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को करेगा।
End of Feed
