2023 महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जानिए क्या-क्या कहा

21 सितंबर, 2023 को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाले विधेयक को संसदीय मंजूरी मिल गई थी। संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने लगभग सर्वसम्मति से और राज्यसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया था।

2023 Women Reservation Act- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 2023 नारी शक्ति वंदन अधिनियम में परिसीमन खंड को चुनौती देने वाली याचिकाओं में दखल से इनकार कर दिया, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पीबी वराले की पीठ संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत जया ठाकुर और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन (NFIW) द्वारा दायर याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट

याचिका को निरर्थक बताकर खारिज किया

End of Feed