सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार, कहा- ये विकृत मानसिकता है, पासपोर्ट जमा करने का आदेश, गिरफ्तारी से राहत

रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र और असम में दर्ज एफआईआर को जोड़ने और गिरफ्तारी से संरक्षण दिए जाने की मांग की है।

SC Pulls-up Ranveer Allahabadia: इंडिया गॉट लेटेंट शो में अश्लील कमेंट के लिए निशाने पर आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। अदालत ने रणवीर को गिरफ्तारी से राहत देते हुए कहा कि उन्हें पुलिस जांच में शामिल होना होगा। पुलिस ने रणवीर से पासपोर्ट भी जमा कराने को कहा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी भद्दे कमेंट के लिए रणवीर को फटकार भी लगाई। जस्टिस सूर्यकांत ने फटकार लगाते हुए पूछा कि अगर ये इस देश में अश्लीलता नहीं है तो और क्या है? आप किस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं! आपको हर तरह की बातें करने की छूट कैसे मिल गई है?

Ranveer Allahabadia

रणबीर इलाहाबादिया

जस्टिस सूर्यकांत ने की खिंचाई

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कोई सोचता है कि चूंकि मैं इतना लोकप्रिय हो गया हूं, इसलिए मैं किसी भी तरह के शब्द बोल सकता हूं और पूरे समाज को हल्के में ले सकता हूं। आप हमें दुनिया में ऐसा कोई बताइए जिसे ऐसे शब्द पसंद हों।

End of Feed