भारत मेरा दूसरा घर...सऊदी अरब की पहली योगा टीचर नोफ अलमरवाई को क्यों भाया इंडिया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 4, 2023, 01:33 PM IST

नोफ अलमरवाई ने कहा कि भारत मेरे लिए दूसरा घर है। भारत ने मुझे योग और आयुर्वेद दिया। मैं कामना करती हूं कि भारत और यहां के लोग सदैव खुश रहें।

Nouf Almarwaai: सऊदी अरब की पहली योगा टीचर नोफ अलमरवाई (Nouf Almarwaai) का कहना है कि भारत उनका दूसरा घर है। 2018 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित नोफ अलमरवाई का कहना है कि योग पूरे सऊदी अरब में फैल रहा है क्योंकि वहां के लोग फिटनेस में रुचि रखते हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर समारोह में सऊदी अरब में लगभग 10,000 लोगों ने इसमें भाग लिया। इसमें सऊदी के नागरिक भी शामिल थे। सऊदी योग समिति द्वारा आयोजित समारोह में लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत की थी।

Nauf Almarwaai

नोफ अलमरवाई (Image: @rashtrapatibhvn/Twitter)

पूरी मानवता के बीच शांतिपूर्ण जीवन

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव डॉ. मोहम्मद अलीसा ने अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा के दौरान जिक्र किया था कि भारतीय ज्ञान प्राचीन काल से ही दुनिया भर में जाना जाता है। पतंजलि का योग सूत्र 500 ईसा पूर्व के आसपास लिखा गया था। इसका लक्ष्य है पूरी मानवता के बीच शांतिपूर्ण जीवन को बढ़ावा देना और पृथ्वी ग्रह की देखभाल करना। यह महामहिम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के 2030 विजन का मूल है। सऊदी अरब पहला देश था जिसने G20 एजेंडा में सांस्कृतिक आयाम जोड़ा और 2020 में G20 की सऊदी अध्यक्षता के दौरान COVID-19 के बीच इसके लिए पहला कार्य समूह बनाया और उसी समय इसे थीम बनाया। उसके बाद यह पहल इटली, इंडोनेशिया और अब भारत जैसे अन्य देशों के साथ यह जारी रही।

End of Feed