सत शर्मा होंगे जम्मू कश्मीर BJP चीफ, रविन्दर रैना राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Jammu Kashmir BJP President Sat Sharma: जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। रविन्दर रैना की जगह सत शर्मा को जम्मू कश्मीर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Jammu Kashmir BJP President Sat Sharma: जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। रविन्दर रैना की जगह सत शर्मा को जम्मू कश्मीर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रविन्दर रैना को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Jammu Kashmir BJP

जम्मू कश्मीर भाजपा।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

End of Feed