नेपाल में 'जेल ब्रेक', फरार होने की कोशिश, फायरिंग में 13 कैदी घायल, भारतीय सीमा पर धरे गए 35

सहस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली जेल से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश की सीमा, 10 बिहार की सीमा और तीन कैदी बंगाल की सीमा पर पकड़े गए। अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की यह संख्या लगातार बढ़ रही है। नेपाल की जेलों से भागे ये कैदी अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं।

Nepal inmates: सहस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली जेल से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश की सीमा, 10 बिहार की सीमा और तीन कैदी बंगाल की सीमा पर पकड़े गए। अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की यह संख्या लगातार बढ़ रही है। नेपाल की जेलों से भागे ये कैदी अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं।

ssb

नेपाल की जेल से भागे कैदी। तस्वीर- सांकेतिक PTI

कैदियों ने मुख्य द्वार खोलने की कोशिश की

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की सेना ने गुरुवार सुबह रमेशाप जिला कारागार से बड़े पैमाने पर फरार होने की कोशिश को रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें लगभग 12 से 13 कैदी घायल हो गए। रमेशाप के मुख्य जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने बताया कि कैदियों ने कई आंतरिक ताले तोड़ दिए और मुख्य द्वार को जबरन खोलने की कोशिश की, तभी सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर हस्तक्षेप किया।

End of Feed