CJP ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने कौन सी तीन मांगे रखीं, जिसके बदले नड्डा ने भी कर दी ये अपील, विस्तार से जानें बैठक में क्या हुआ

CJP के प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें संगठन की तीन प्रमुख मांगों के बारे में विस्तार से बताया गया था। यह मुलाकात उस समय हुई जब हजारों छात्र और समर्थक संसद मार्च के दौरान परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसमें कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इन मांगो में संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिना शर्त रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने और कथित तौर पर NEET पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

jp nadda and cjp

जेपी नड्डा और कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका।

स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

End of Feed