संजय सिंह ने जेल से लिखी चिट्ठी, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 08:58 PM IST

Sanjay Singh in Jail: संजय सिंह ने जेल से चिट्ठी लिखकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने ये दावा किया है कि उन्हें तानाशाही के तहत जेल में डाला गया है। सिंह ने कहा कि मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया। आम आदमी पार्टी नेता ने अपने पत्र के जरिए कई गंभीर आरोप लगाए।

AAP Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जेल से देशवासियों को संबोधित एक पत्र लिखकर कहा है कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सिंह को दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है।

Sanjay Singh

आप नेता संजय सिंह ने जेल से लिखा पत्र।

'आवाज दबाने के लिए किया गया गिरफ्तार'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेतृत्व वाली सरकार के मुखर आलोचक सिंह ने दावा किया कि उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जेल में हर गुजरते दिन के साथ 'तानाशाही सत्ता से लड़ने का उनका दृढ़ संकल्प और शक्ति' बढ़ रही है।

End of Feed