संजय राउत के घर की रेकी मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन, जांच के लिए 8 टीमों का किया गठन

Sanjay Raut House Recce Case: संजय राउत के घर की रेकी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इसकी जांच के लिए 8 टीमों का गठन किया। संजय राउत ने कहा कि मुझे एक मामले में जेल में डाल दिया था, फिर भी में दबा नहीं। अब इस तरीके से अगर मेरी आवाज बंद करना चाहते हैं तो वो भी ना मुमकिन है।

Mumbai News: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के भांडुप में मैत्री बंगले की दो अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे रेकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कथित रेकी मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया है।

Sanjay-Raut

संजय राउत

'किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है यह घटना'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूरे इलाके का फुटेज खंगाल रही है। साथ की आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक उन बाइक सवार लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने संजय राउत के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। पूरी जांच की जा रही है।

End of Feed