Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र के नए डीजीपी बने संजय कुमार वर्मा, EC ने की नियुक्ति, रश्मि शुक्ला की जगह लेंगे

Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र के नए डीजीपी के तौर पर संजय वर्मा नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था। वर्मा की नियुक्ति ईसी ने तत्काल प्रभाव से की है।

Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र के नए डीजीपी के तौर पर संजय वर्मा नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था। वर्मा की नियुक्ति ईसी ने तत्काल प्रभाव से की है। संजय कुमार वर्मा 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। ईसी ने कहा कि उसके आदेश का अनुपालन आज शाम पांच बजे तक कर देना होगा। कांग्रेस की शिकायत पर डीजीपी पद से रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से पुलिस के तीन वरिष्ठत अधिकारियों का नाम उसे देने के लिए कहा था।

new dgp of maharashtra

संजय कुमार वर्मा बने महाराष्ट्र के नए डीजीपी।

तीन नामों में से वर्मा का हुआ चयन

इन तीन नामों में वर्मा भी एक हैं। राज्य सरकार की ओर से ईसी को दो अन्य नाम संजीव कुमार सिंघल और रीतेश कुमार के भेजे गए थे। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्मा विधि एवं प्रौद्योगिकी महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे हैं। वह अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे।

End of Feed