SP पर सीएम योगी का करारा तंज- समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले, इतिहास काले कारनामों से भरा'

CM योगी ने कहा, 'ये लोग इतिहास को दोहरा रहे हैं। गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी। इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग-अलग है। इनकी वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।'

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
  2. सीएम योगी ने कहा-सपा की 'टोपी लाल लेकिन कारनामे काले' हैं
  3. मुख्यमंत्री ने कानपुर के चुन्नीगंज में एक सभा में सपा पर तीखा हमला बोला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की 'टोपी लाल लेकिन कारनामे काले' हैं। मुख्यमंत्री ने कानपुर के चुन्नीगंज में एक सभा में सपा पर तीखा हमला बोला।उन्होंने 750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी के कारनामों से हर कोई परिचित है। पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि इनका इतिहास काले कारनामों से भरा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं।'

UP CM Yogi Adityanath

समाजवादी पार्टी पर सीएम योगी का करारा तंज

सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा के विधायक इरफान सोलंकी को एक महिला का घर जलाने के मामले में स्थानीय अदालत ने पिछले साल जून में सात साल की सजा सुनायी थी। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है।

End of Feed