सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ रुपये की रखी डिमांड

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने धमकी मिली है। इस बार उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

Mumbai News: अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जानलेवा धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को मंगलवार के दिन एक मैसेज आया, जिसमें अज्ञात शख्स ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है। मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की मांग की है।

Salman Khan

सलमान खान।

फिर से मिली सलमान खान को मारने की धमकी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के नाम पर एक धमकी भरा संदेश मिला है। धमकी भरे संदेश में अभिनेता सलमान खान से दो करोड़ रुपये की मांग की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मैसेज करने वाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नही मिले तो सलमान खान को जान से मार देगा।

End of Feed