7 महीने पहले भारत में घुसा था सैफ का हमलावर, SIM के लिए बंगाल के आधार कार्ड का किया इस्तेमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 21, 2025, 01:41 PM IST

आरोपी पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले सिम कार्ड खरीदने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया।

Saif's Attacker Entered India 7 Months Ago: अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक सात महीने पहले अवैध रूप से देश में घुसा था और उसने मुंबई जाने से पहले सिम खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पड़ोसी ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया।

SAif ali attacker

सैफ पर हमला करने वाला फकीर 7 महीने पहले बंगाल आया था

नाम बदलकर विजय दास रख लिया

पुलिस के अनुसार, फकीर ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था, और सात महीने पहले दावकी नदी पार करके अवैध रूप से भारत में घुसा था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले सिम कार्ड खरीदने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल निवासी खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था।

End of Feed