सैफ अली खान को दी जाएगी मुंबई पुलिस की सुरक्षा, मिल सकती है 1+1 सिक्योरिटी

सैफ खान को 16 जनवरी की रात को एक घुसपैठिए द्वारा चाकू मारने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो चोरी के इरादे से उनके फ्लैट में घुसा था।

Saif Ali Khan Security: अपने घर पर बांग्लादेशी घुसपैठिए के हमले का शिकार हुए सैफ अली खान को जल्द मुंबई पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। सैफ को 24 घंटे के लिए 1+1 सिक्योरिटी मिल सकती है। मुंबई पुलिस अब सैफ पर खतरे को लेकर समीक्षा कर रही है। मुंबई पुलिस इसके हिसाब से और सुरक्षाकर्मी बढ़ा सकती है। फिलहाल सैफ के साथ एक पुलिसकर्मी 24 घंटे रहेगा।

saif ali khan

सैफ खान को मिलेगी सुरक्षा

मुंबई पुलिस अन्य कई VIP और VVIPS जैसे कि बॉलीवुड एक्टर्स, डायरेक्टर, बिजनेसमैन, बिल्डर और नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। आनेवाले दिनों कई अन्य छोटे बड़े फिल्मी हस्तियों को भी सुरक्षा मिल सकती है।

End of Feed